उत्तर प्रदेश

Amethi News: चौदह लाख कीमत की स्मैक के साथ जिला बदर अपराधी गिरफ्तार

Amethi News: पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर जिला बदर अपराधी राहुल सरोज पुत्र कर्मराज निवासी कटरा राजा हिम्मत सिंह थाना व जनपद अमेठी को धम्मौर रोड़ अमेठी से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त के कब्जे से कुल 240 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। स्मैक तस्कर के खिलाफ अमेठी थाने में एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की गई है। इसके अतिरिक्त गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत भी कार्यवाही हुई है। पकड़े गए युवक का पुराना अपराधिक इतिहास भी है।इसके खिलाफ गंभीर धाराओं में चार अन्य मुकदमे भी पंजीकृत हैं।

आपको बताते चलें कि चार दिन पूर्व ही प्रभारी निरीक्षक थाना अमेठी श्याम सुन्दर एवं प्रभारी एसओजी धीरेन्द्र वर्मा ने मुखबिर की सूचना पर अभय प्रताप सिंह उर्फ तूफान सिंह पुत्र शीतला प्रसाद निवासी ग्राम परसावा थाना व जनपद अमेठी को मंशीगंज रोड अमेठी से लगभग आधा किलो अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस के द्वारा इतनी बड़ी कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। इतनी बड़ी कार्यवाही से इस व्यवसाय में लिप्त सरगनाओं की कमर टूट गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =