उत्तर प्रदेश

AMU: छात्र नेताओं को जानबूझकर साजिश के तहत फंसाया जा रहा-पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान

AMU छात्र नेता फरहान जुबैरी की गिरफ्तारी पर सपा के पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान ने कहा कि छात्र नेताओं को जानबूझकर साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। एएमयू घटना में एएमयू छात्रों की कोई भूमिका नहीं है।

साजिशन बाहरी लड़कों ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद एएमयू से प्रभावित होकर एएमयू को मिनी इंडिया का खिताब दिया था। एएमयू छात्रों का भविष्य और छात्र नेताओं की राजनीति को खत्म करने के मकसद से उन पर मुकदमे लगाना, गिरफ्तार करना, जेल भेजना, सोची समझी साजिश है।

अलीगढ़ के महेशपुर मोड़ के ढाबा संचालक को एएमयू के सुलेमान हॉल में लाकर पीटने और जूतों से नाक रगवाडऩे के मुकदमे में एएमयू छात्र नेता फरहान जुबैरी को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया था। फरहान जुबैरी पर 14 मुकदमे दर्ज हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 3 =