फिल्मी चक्कर

मां बनने वाली हैं अभिनेत्री एमी जैक्सन

‘रोबोट’ और ‘सिंह इज ब्लिंग’ जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं. इसी साल इस एक्ट्रेस ने ब्यॉयफ्रेंड के साथ इंगेजमेंट की थी और अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंट होने की खुशी फैंस के साथ शेयर की है.जैसे ही उन्होंने ये खुशी शेयर की उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिलने लगीं. अभिनेत्री कृति सैनन और सोफी चौधरी सहित कई बड़ी अभिनेत्रियों ने उन्हें बधाई दी.नए साल के मौके पर इस अभिनेत्री ने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ से इंगेजमेंट की थी. सोशल मीडिया के जरिए एमी ने इंगेजमेंट की अनाउंसमेंट की. एमी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी पोस्ट की जिनमें ये अभिनेत्री अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नज़र आईं.एमी ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें वो अपने मंगेतर के साथ नज़र आ रही हैं.

इस तस्वीरें उनका बेबी बंप भी नज़र आ रहा है. उन्होंने लिखा है कि इस बारे में बताने के लिए मदर्स डे से अच्छा मौका नहीं हो सकता.इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- 1st January 2019 , ”मेरी ज़िंदगी की नई शुरुआत. I love you. मुझे दुनिया की सबसे खुश लड़की बनाने के लिए शुक्रिया.”ऐसी खबरें हैं कि अगले साल ये अभिनेत्री शादी रचाएंगी. लेकिन शादी की डेट को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.एमी से जॉर्ज की मुलाकात 2015 में लंदन में हुई थी. तभी से ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.फिल्मों की बात करें तो पिछले दिनों एमी फिल्म ‘2.0’ में रोबोट के किरदार में नज़र आईं थीं. अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर इस फिल्म में एमी की भूमिका के लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी. फिल्म ने अच्छी कमाई भी की थी. इसके अलावा एमी फिल्म ‘फ्रीकी अली’ और सिंह इज ब्लिंग में भी नज़र आ चुकी हैं.

https://www.instagram.com/p/Br06S59AdYQ/?utm_source=ig_embed

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =