Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पत्नी का फोन व्यस्त आने पर गुस्साए पति ने बांधकर पीटा, सालों ने जीजा को पीटकर अधमरा किया

मुजफ्फरनगर। जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी का फोन व्यस्त आने पर गुस्साए पति ने उसे खाट पर बांधकर पीटा और उसे बिजली का करंट लगाया।

घटना से गुस्साए महिला के भाईयों ने उसके पति को जमकर पीटा। महिला द्वारा इस संबंध में थाना मीरापुर पर तहरीर दी गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मीरापुर के ग्राम कैथोड़ा निवासी युवक फरमान पुत्र इरफान का निकाह करीब पांच वर्ष पूर्व मुझेड़ा निवासी युवती के साथ हुआ था। शनिवार की रात्रि में फरमान घर से बाहर गया हुआ था।

इस दौरान उसने अपनी पत्नी का फ़ोन मिलाया तो वह व्यस्त आया। आरोप है कि घर पहुंचते ही फरमान ने अपनी पत्नी की निर्ममता से पिटाई कर दी। इतना ही नही पत्नी को चारपाई से बांधकर उसे बिजली का करंट भी लगाया और जबरन उसे बीयर भी पिलाई।

आरोप यह भी है कि इस घटनाक्रम की आरोपी पति ने वीडियो बनाकर पत्नी के मायके वालों को भेज दी। बहन की पिटाई की वीडियो देखकर मुझेड़ा से उसके भाई व अन्य मायके वाले कैथोड़ा पहुंच गए और युवक के गुस्साए सालों ने बहन की पिटाई का बदला लेते हुए अपने जीजा को पीट पीटकर अधमरा कर दिया।

जिसे बाद में गंभीर हालत में परिजनों ने मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस फरमान के तीन सालों को पकड़कर थाने ले आई। भाईयो को छुड़ाने थाने पहुंची पीड़िता ने अपने पति के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =