उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी गठबंधन से नाराज: अब यूनिफार्म सिविल कोड के समर्थन में उतरे Shivpal Yadav

Shivpal Yadav ने अंबेडकर जयंती पर समान नागरिक अचार संहिता की वकालत कर एक नई सियासी चर्चा को छेड़ दिया है. हालांकि बीते कुछ दिनों से शिवपाल यादव लगातार समाजवादी पार्टी गठबंधन से नाराज बताए जा रहे हैं. ऐसे में अब कॉमन सिविल कोड की वकालत करना तमाम ऐसी चर्चाओं को जन्म दे रहा है.

दरअसल कल पार्टी कार्यालय पर जब अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम हो रहा था तभी शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से यह कहा कि अब वक्त है कि देश में समान नागरिक आचार संहिता को लागू किया जाए.

इसके लिए अगर आंदोलन करना पड़ेगा तो भी उनके लोग आंदोलन करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि चाहे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर रहे हों या फिर लोहिया, सभी ने हमेशा कॉमन सिविल कोर्ट की वकालत की है. बीजेपी तो लंबे समय से इसकी मांग उठाती रही है. बीते कुछ समय से जिस तरह से शिवपाल यादव सियासी संकेत दे रहे हैं ऐसे में उनका कॉमन सिविल कोड की बात करना ऐसी चर्चा को और जोर दे रहा है.

आज प्रसपा ने अपनी सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया. साथ ही साथ मीडिया टीम को भी भंग कर दिया. वहीं प्रसपा के लोग कह रहे हैं कि कहीं ना कहीं समाजवादी पार्टी को यह देखना चाहिए कि आखिर कहां पर कमी है जिसके चलते इस तरह के सवाल पार्टी के लोग भी उठा रहे हैं.

Shivpal Yadav  के समान नागरिक आचार संहिता की वकालत करने पर बीजेपी के प्रवक्ता कह रहे हैं कि जो भी बीजेपी की विचारधारा को मानेगा पार्टी में ऐसे सभी लोगों का स्वागत किया जाएगा.

वहीं कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का यह कहना है कि जल्द ही बीजेपी की बात पूरा हिंदुस्तान करेगा. वैसे भी बीते कुछ दिनों से जिस तरह से शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी गठबंधन से नाराज चल रहे हैं और लगातार वह बीजेपी के संपर्क में बताये जा रहे हैं. ऐसे में अब कॉमन सिविल कोड की बात करना कहीं ना कहीं नए समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21186 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + eight =