फिल्मी चक्कर

शादी के बाद दोस्तों को एक स्पेशल कार्ड भेजा रिया कपूर ने

रिया कपूर ने हाल ही में लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी की. शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों को एक स्पेशल कार्ड भेजा है. एक्टर जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर कार्ड की एक झलक को फैंस के साथ शेयर किया है.रिया कपूर की शादी पिछले शनिवार को हुई थी. शादी से पहले इसकी जानकारी किसी को भी नहीं थी

कपूर परिवार ने शादी का जिक्र किसी से नहीं किया था. शादी की एक रात पहले इसके बारे में मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को पता चला,  लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की गईं.

आयशा ने आज इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्हें मिले कार्ड की एक तस्वीर शेयर की और रिया-करण को आशीर्वाद दिया. इस कार्ड में लिखा है, “यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 14.08.21 को, करण और रिया की शादी घर में एक छोटे से समारोह में हुई थी. हमारे समय की परिस्थितियों ने हमें अपने कई प्रियजनों को अपनी शादी में बुलाने से रोक दिया.”

Wedding Invitation: अनिल कपूर की बेटी रिया की शादी का है बेहद अजीब इंवीटेशन, कार्ड में छपवाया शादी में ना बुलाने का कारण

कार्ड में आगे लिखा है,”हमने आपको तह दिल से बहुत मिस किया लेकिन आप हमारे दिलों में हैं. रिया और करण एक साथ अपना नई लाइफ शुरू कर रहे हैं, हम उनकी आगे की जर्नी के लिए केवल आपका आशीर्वाद और प्यार मांगते हैं. हम आशा करते हैं कि जैसे ही सबकुछ सामान्य होगा, हम आप सभी के साथ जश्न मनाएंगे.”

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22157 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =