Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अंजु अग्रवाल ने पालिका के समस्त अनुभागो का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा पालिका के सफाई कर्मचारियों एवं पालिका के अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ठंडी वर्दी के लिए कर्मचारियों को ८०० का वितरण नकद कराया गया।

कई कर्मचारियों को पालिका अध्यक्ष द्वारा स्वयं ठंडी वर्दी की धनराशि का स्वयं वितरण किया गया इस अवसर पर सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा पालिका अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया तत्पश्चात पालिका अध्यक्ष द्वारा पालिका के समस्त अनुभागो का निरीक्षण किया गया

और संबंधित कर्मचारियों वह अधिकारियों को पालिका हित एवं जनहित के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा सचेत किया गया कि समयबध पत्रावलीओ के निस्तारण की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए

यह भी निर्देशित किया गया कि आने वाली जनता से सदभावना पूर्वक व्यवहार रखें प्रभारी कार्यालय अधीक्षक एवं एजेंडा लिपिक को पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि यथाशीघ्र बोर्ड की बैठक आहूत की जानी है

इस हेतु एजेंडा का प्रारूप तैयार करते हुए अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही,उदासीनता अपेक्षित नहीं है निरीक्षण के दौरान टी ओ अरुण कुमार एवं टी एस आरडी पौडवाल के पालिका से अनुपस्थित होने पर पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए की दोनों की आज की सैलरी काटी जाए

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेश ऊंटवाल महामंत्री राजू वैद्य संरक्षक मदनलाल सफाई नायक अनूप कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − three =