ठाकुर सुबा सिंह डिग्री कालेज-बिरालसी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न
मुजफ्फरनगर। चरथावल के ठाकुर सुबा सिंह डिग्री कालेज-बिरालसी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई। बालक-बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में काजल व बालक वर्ग में अर्जुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। प्राचार्य एनपी सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों का सर्वागीण विकास करना है।
प्रतियोगिता के बालिका वर्ग १०० मीटर दौड़ में काजल ने प्रथम, रूबी ने द्वितीय व अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं बालक वर्ग में २५० मीटर दौड़ में अर्जुन प्रथम स्थान, अतुल द्वितीय व विनीत तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो में बी.काम द्वितीय वर्ष की बालिकाओं ने बाजी मारी।
बैडमिटन, लंबी कूद, म्यूजिकल रेस आदि स्पर्धा में अनेक बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सुनीता देवी, नीलम, प्रमोद कुमार, सोनिया जयसिंह व प्रियंका आदि का सहयोग रहा।

