Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चोरी की घटना के खुलासे मे पुलिस द्वारा दिए गए योगदान के उपलक्ष मे सम्मान समारोह का आयोजन किया

मुजफ्फरनगर। श्री दिगम्बर जैन अतिक्षय क्षेत्र,वहलना के महामंत्री राजकुमार जैन-नावला वाले ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना मे कुछ दिन पूर्व हुई चोरी की घटना के खुलासे मे पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए योगदान के उपलक्ष मे आज पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

पुलिस सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे एसएसपी अभिषेक यादव आई.पी.एस. पधारे। इस समारोह मे सी.ओ.सिटी कुलदीप सिह, शहर कोतवाल योगेश शर्मा एवं वहलना चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार तथा उनकी टीम उपस्थित रही। जिनका सम्मान जैन समाज की और से किया गया।

क्षेत्र प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राजेश जैन गर्ग डुप्लैक्स ने कहा कि इस चोरी के खुलासे मे एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जो कि बेहद सराहनीय है। जिसका समस्त जैन समाज आभारी है। क्षेत्र प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राजकुमार जैन नावला वाले ने कहा कि वास्तव मे मंदिर जी मे हुई चोरी के खुलासे मे कप्तान साहब के निर्देशन मे पुलिस प्रशासन ने दिनरात मेहनत करके चोरी का खुलासा किया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासो से ह आज समाज निडर होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। इस अवसर पर जैन समाज से उपस्थित प्रवीण जैन हुण्डई वाले,पंकज जैन,गांधी टैन्ट हाउस,सुगन्ध जैन एडवोकेट, द्वारा अपने सम्बोधन के माध्यम से पुलिस प्रशासन की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

एसएसपी अभिषेक यादव ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन मे कहा कि समाज द्वारा दिया जाने वाला सम्मान ही मुख्य रूप से पुलिस प्रशासन के लिए प्रेरणा का काम करता है।

इस सम्मान समारोह मे मुख्य रूप से नरेन्द्र जैन,संजय जैन,पंकज जैन,रजनीश जैन, संजय जैन नावला वाले,सी.ए.अजय जैन, नरेन्द्र जैन,मनोज जैन कोयला वाले, राजकुमार जैन, प्रभात जैन,अजय जैन एड., धीरेन्द्र गुप्ता,निखिल कुमार गर्ग आदि समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश साशन की गाईड लाईन के अनुसार सोशन डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मास्क का उपयोग करते हुए सभा का आयोजन किया गया।

सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिरजी मुख्य द्वारा पर टैम्परेचर जांच,सैनिटाईजर एवं मास्क की पूर्ण रूप से व्यवस्था के उपरान्त ही मन्दिरजी मे प्रवेश करने की अनुमति दी गई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =