वैश्विक

Anupam Kher ने PM को भेंट किया मां का दिया खास गिफ्ट-रुद्राक्ष माला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स में से एक और पद्मभूषण से सम्मानित Anupam Kher शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान एक्टर ने पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को अपनी मां की ओर से भेजा गया खास तोहफा भी दिया। इस मुलाकात की तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने देश की बेहतरी की दिशा में काम करने लिए पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की है।

 Anupam Kher पीएम नरेंद्र मोदी के मुरीद हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात की और उन्हें एक खास तोहफा दिया। Anupam Kher ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट की हैं।

 इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। आज आपसे मिलकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। आप देशवासियों के लिए दिन रात जो मेहनत कर रहें है, वो प्रेरणात्मक है। जिस श्रद्धा के साथ आपने मेरी मां की तरफ से आपकी रक्षा के लिए भेजी रुद्राक्ष की माला स्वीकार की वो हम हमेशा याद रखेंगे। जय हो। जय हिंद।”

Anupam Kher ने प्रधानमंत्री (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास 7 में की। सोशल मीडिया पर शेयर की गयी पहली तस्वीर में पीएम मोदी और अनुपम खेर कैमरे की तरफ देखते हुए एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। वहीं दूसरे फोटो में एक्टर प्रधानमंत्री को उनकी मां दुलारी की दी हुई रुद्राक्ष माला दे रहे हैं।

ट्विटर पर Anupam Kher के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी उन्हें गिफ्ट के लिए धन्यवाद देते हुए लिखा, “बहुत-बहुत धन्यवाद अनुपम खेर जी। यह आदरणीया माताजी और देशवासियों का आशीर्वाद ही है, जो मुझे मां भारती की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहता है।”

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के सामने आते ही लोगों की भी खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो बहुत बढ़िया है, आपको हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री के साथ देखकर बहुत अच्छा लगा।’ वहीं कई लोगों ने इस मुलाकात पर सवाल उठाया कि क्या अनुपम खेर राजनीति में उतरने की तैयारी कर रहे हैं?

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + fifteen =