Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लेखपाल संघ कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन जानसठ रोड स्थित आर्शिवाद बैंकेट हॉल में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा व संचालन अरविन्द शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जनपद के समस्त लेखपालो ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम ईशवंदना की गयी। तथा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रजलवित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष राम मूरत यादव प्रदेश महामंत्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी जोन सुदेश कुमार, मध्य जोन भूपेन्द्र सिंह, पूर्वी जोन रामपूजन राम, प्रदेश संगठन मंत्री पश्चिमी जोन विनोद कुमार कश्यप, मध्य जोन मनोज त्रिपाठी, पूर्वी जोन विनोद यादव, कोषाध्यक्ष भगवान सहाय, प्रदेश ऑडिटर मूलचन्द पटेल, मण्डल सचिव सहारनपुर मण्डल रविकान्त सैनी व प्रदेश से आये सभी अतिथि गणो को मंचाशीन कराया गया

सभी को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री तथा तहसील सदर, खतौली, जानसठ, बुढाना के अध्यक्ष ध् मंत्रीगणो तथा अन्य सभी जिला एवं तहसील पदाधिकारियों द्वारा अतिथिगणो का माल्यापर्ण कर तथा शॉल भेट कर स्वागत किया गया। सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व सुकतीर्थ, शुक्रताल की हनुमान जी की भव्य मूर्ति तथा अन्य उपहार भेट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री अनिल वर्मा द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव व महामंत्री ब्रिजेश कुमार श्रीवास्तव तथा अन्य सभी प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा अपने सम्बोधन में प्रदेश कार्यकारिणी के अथक प्रयासो से तीन चयन वर्षो की रूकी हुई प्रक्रिया को पूरा कराते हुए १३३६ लेखपाल साथियों का राजस्व निरीक्षक के पदो पर प्रमोशन कराये जाने पर समस्त लेखपाल संवर्ग को बधाई दी है।

जनपद मुजफ्फरनगर में भी प्रमोशन पाने वाले लेखपाल साथियों को राजस्व निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने पर शॉल भेट कर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा बताया गया कि जल्द ही स्थानान्तरण नीती आने पर प्रदेश के अन्तर मण्डलीय स्थानान्तरण कराकर लेखपालो को लाभ दिलाया जायेगा और लगातार प्रदेश कार्यकारिणी संवर्ग हित में राजस्व परिषद एवं शासन में लेखपालों की लम्बित समस्याओं पर सकारात्मक निर्णय कराने हेतु प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।

प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में किये गए सम्मान समारोह पर हृदय से धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया। सम्मान सहारोह को तहसील अध्यक्ष संजीव मलिक, चंन्द्रपाल शर्मा, ओम प्रकाश, संजय चौहान, तहसील मंत्री अनिल गौतम, अमित कुमार, ललित मोहन शर्मा व सुनील शर्मा पूर्व खण्ड मंत्री रणधीर शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालकिशोर शर्मा, सतेन्द्र बालियान द्वारा सम्बोधित किया। समारोह में जनपद के सभी लेखपाल साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अन्त में समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में उपस्थित सभी अतिथियों को आज के इस कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर जनपद को गौरवान्वित करने व कार्यक्रम में पधारे जनपद के उपस्थित सभी साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15074 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 13 =