Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अर्चक पुरोहित संघ की बैठक, ब्राहमण समाज की हत्याओं पर जताई चिंता

मुजफ्फरनगर। केशवपुरी स्थित शिवा शिव मंदिर में अर्चक पुरोहित संघ की एक बैठक आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता पंडित करुणा शंकर शुक्ला ने एवं संचालन पंडित अमित तिवारी शास्त्री के द्वारा किया गया

इस सभा में निरन्तर ब्रह्मणों पर हो रहे अत्याचार एवं हत्याओं पर रोष प्रकट करते हुए अर्चक पुरोहित संघ के जिलाध्यक्ष पंडित बृजबिहारी अत्री ने कहा की देश में हो रही निरन्तर ब्राह्मण समाज की हत्यायें बहुत चिन्ता का विषय है

आज देश के ब्राह्मण समाज में भय एवं रोष व्याप्त है सरकार को इसपर विशेष ध्यान देना चाहिये अगर इसी तरह से देश में ब्रह्मणों की हत्यायें होती रही

तो अर्चक पुरोहित संघ एवं समस्त ब्राह्मण समाज एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आन्दोलन करने के लिये बाध्य होगा इसलिये हम सरकार से माँग करते हैं की इन हत्याओं पर जल्द से जल्द रोक लगाकर अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये 

देश के समस्त मंदिर पुजारियों एवं ब्रह्मणों को विशेष सुरक्षा प्रदान की जाये अन्यथा आने वाले चुनावों में सरकार को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

एवं इस सम्बन्ध में अर्चक पुरोहित संघ दिनाँक १३/१०/२०२० को सुबह ११ बजे मुज़फ्फरनगर के जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नाम से ज्ञापन सौंपेगा 

उसी दिन शाम ७ बजे महावीर चौक से होते हुए शिव चौक तक कैंडल मार्च निकलेगा।

इस सभा में मुख्य रूप से उपस्थित पंडित बृजबिहारी अत्री( जिलाध्यक्ष), पंडित करुणा शंकर शुक्ला (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), पंडित राजीव पाराशर, ( जिला उपाध्यक्ष) पंडित अमित तिवारी शास्त्री (जिला महामन्त्री), पंडित रामानुज दुबे (जिला सचिव), पंडित राजेश जैमिनी (जिला सचिव), पंडित मुकेश भारद्वाज (जिला सह सचिव)

पंडित चीरायु गालव (जिला कोषाध्यक्ष), पंडित अरविंद पाण्डे (जिला सह कोषाध्यक्ष), पंडित आशीष वशिष्ठ (जिला मीडिया प्रभारी), पंडित मोहन अत्री (जिला प्रचार मन्त्री), पंडित आनन्द राज वत्स (जिला सह प्रचार मन्त्री), पंडित योगेश अत्री (जिला सह प्रचार मन्त्री) पंडित अश्वनी शर्मा (जिला संगठन मन्त्री), पंडित महेश भारद्वाज, पंडित अवधेश तिवारी एवं अर्चक पुरोहित संघ के अनेकों विद्वान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − four =