Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर के छोटी उम्र के जैद अली ने रियल्टी शो में किया नाम रोशन

मुजफ्फरनगर। रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स २०२० में मुजफ्फरनगर के छोटी उम्र के जैद अली ने भले कोई ट्राफी हासिल नहीं की हो, लेकिन देश के दिग्गज संगीतज्ञों के साथ संगीत प्रेमियों को अपनी आवाज का कायल कर दिया। बीती रात इस शो के फाइनल का जी टीवी पर प्रसारण किया गया।

इस शो की विजेता आर्यनंदा बाबू को चौंपियन ट्रॉफी के साथ-साथ इन्हें ५ लाख का प्राइज मनी भी मिला है। आर्यनंद बाबू के साथ लास्ट तीन कंटेस्टेंट में रणिता बनर्जी और गुरकीरत सिंह शामिल थे।

शो की पहली रनरअप रणिता बनर्जी को ट्रॉफी के साथ ३ लाख और सेकंड रनरअप गुरकीरत सिंह को २ लाख रुपए का चेक मिला। इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के १० साल के बाल गायक जैद अली की परफारमेंस लाजवाब रही।

इससे पहले वह लोकप्रिय गायन रियलिटी शो राइजिंग स्टार इंडिया सीजन २ में भी लाखों लोगों का दिल जीत चुके हैं। अपनी सूफियाना लय भरी आवाज ने जैद ने प्रशंसकों और विशेषज्ञों सहित सभी को प्रभावित किया।

जीटीवी पर चले लिटिल चैंप सारेगामापा कार्यक्रम में अपनी सूफी गायकी से जैद ने तमाम प्रसिद्ध गायिकों को प्रभावित किया। इस शो में आए तमाम मेहमान स्टार खासकर अभिनेत्री रेखा उनकी आवाज की कायल नजर आईं।

मुजफ्फरनगर के किराना घराने की गायकी के उस्ताद अपने दादा इकबाल सोनी और पिता राजी अली के नाम के साथ शहर का नाम भी उन्होंने रोशन किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =