लूटी गयी नकदी, गहनों सहित दो दबोचे
मुजफ्फनगर। नई मंडी पुलिस ने लूट और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर बदमाशों को लूटी गयी नकदी, चोरी किये गये गहने, शस्त्रों व बाइक सहित गिरफ्तार करने का दांवा किया है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने एक मुठभेड में बाइक सवार दो बदमाशों को तमंचे व कारतूसों सहित गिरफ्तार किया।
एसएसपी ने बताया कि पकडे गये आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम संदीप पाल पुत्र मनीपाल निवासी गांव भंडूर थाना सिखेडा व जौनी उर्फ आदित्य पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी अमित विहार कूकडा बताये। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये बदमाशों की निशानदेही पर मंडी क्षेत्र में चोरी किये गये गहने व 17 मार्च की रात्रि कूकडा मंडी गेट पर दो लोगों को गोली मारकर लूटी गयी नकदी में से साढै चार हजार रूपये नकद बरामद हुए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये बदमाशों को जेल भेज दिया है।
इस सराहनीय गुड वर्क में शामिल टीम में संतोष कुमार सिंह प्रभारी थाना नई मंडी वरिष्ठ उप निरीक्षक मदन सिंह बिष्ट उप निरीक्षक धीरज सिंह उप निरीक्षक करण नागर हेड कांस्टेबल रतन सिंह कॉस्टेबल राहुल कॉस्टेबल रविंद्र आदि शामिल रहें’
