चोरी के वाहन सहित गिरफ्तार किया, तमंचा ३१५ बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद
मुजफ्फरनगर। वाहन चोरी के धंधे का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त का गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी मोटरसाइकिल, अवैध मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार थाना पुरकाजी पुलिस ने चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते दौराने पुलिस कार्यवाही के एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त आसू पुत्र नूर हसन निवासी मोहल्ला खेड़ा दरवाजा कस्बा व थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर बताया गया है। उसके पास से मोटरसाइकिल हीरो होंडा सीडी डीलक्स नं यूके ०८ ई ५६०९ (चोरी के अभियोग से सम्बंधित), मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर यूपी१२ एआर ६८३१(चोरी के अभियोग से संबंधित), मोटरसाइकिल पल्सर डीएल ५ एसएस ११७३, मोटरसाइकिल यामहा एफजेड-५ बिना नंबर, स्कूटी एक्टिवा बिना नंबर तथा एक तमंचा ३१५ बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

