वैश्विक

Arunachal Pradesh: चीन की आर्मी ने 17 साल के लड़के को अगवा किया

चीन की पीपुल्‍स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने Arunachal Pradesh के अपर सियांग जिले से एक 17 साल के लड़के को अगवा कर लिया है। यह जानकारी राज्‍य के सांसद तापिर गाव ने दी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एमपी तापिर गाव ने बताया कि चीनी सेना की गिरफ्त से भागे एक अन्‍य लड़के स्‍थानीय अधिकारियों को 17 वर्षीय लड़के को अगवा किए जाने के बारे में जानकारी दी है।

सांसद ने गृहराज्‍य मंत्री एन प्रमाणिक को चीन की इस करतूत के बारे में जानकारी देने के साथ ही भारत सरकार की एजेंसियों से किडनैप किए गए लड़के की जल्‍द से जल्‍द रिहाई सुनिश्चित करने की मांग की है। एमपी तापिर गाव ने अगवा किए गए लड़के का नाम मिराम टैरोन बताया है। उन्‍होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मिराम का अपकरण 18 जनवरी 2022 को किया गया।

एमपी तापिर गाव ने ट्वीट कर बताया कि चीन की आर्मी ने जिस लड़के को अगवा किया है, वह जिदो गांव का रहने वाला है। उसे भारतीय सीमा के भीतर से ही किडनैप किया गया है। तापिर गाव ने बताया कि यह अपहरण लुंगता जोर एरिया में किया गया। चीन ने 2018 में इस एरिया के 3-4 किलोमीटर तक सड़क बना ली थी। यह इलाका सियुंग्‍ला के अंडर आता है।

एमपी तापिर गाव ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और इंडियन आर्मी को टैग किया है। सितंबर 2020 में चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश के ही 5 लड़कों को अगव कर लिया था। इन सभी करीब हफ्ते भर के बाद चीन रिहा कर दिया था।

चीन Arunachal Pradesh पर लगातार अपना दावा जताता रहा है। अरुणाचल को लेकर ड्रैगन के नापाक इरादे किसी से छिपे नहीं हैं। अभी एक महीना भी नहीं हुआ, जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश की 15 जगहों के नाम बदल दिए थे। ऐसा उसने इसलिए किया था, ताकि वह इन नामों का इस्‍तेमाल अपने आधिकारिक इस्‍तावेजों और नक्‍शों में कर सके।

चीन Arunachal Pradesh के 90,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर अपना दावा जताता है। वह इसे दक्षिण तिब्‍बत के रूप में मानता है। चीन ने पहली बार 2017 में अरुणाचल प्रदेश की कुछ जगहों के नाम बदल थे। ड्रैगन ने उस वक्‍त Arunachal Pradeshश की छह जगहों को नए नाम दिए थे। हालांकि, भारत ने दोनों ही मौकों पर चीन को उसकी हरकत का कड़ा जवाब दिया।

चीन ने Arunachal Pradesh  की 15 जगहों के नामों की लिस्‍ट अपने नए लैंड बॉर्डर कानून के तहत जारी थी। चीन ने यह कानून 2022 में ही लागू किया गया। चीन ने जिन 15 जगहों के नाम हैं, बदले हैं, उनमें आठ शहर, चार पहाड़, दो नदी और एक दर्रा भी शामिल है। चीन अरुणाचल प्रदेश को जांगनान नाम से पुकारता है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15094 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 11 =