वैश्विक

Mumbai cruise ship drugs case में Aryan Khan को जमानत, मुस्कुराते हुए नजर आए Shahrukh khan

Mumbai cruise ship drugs case में फिल्म अभिनेता Shahrukh khan के बेटे आर्यन खान को जमानत दे दी गई है। कोर्ट का आदेश मिलने के बाद ही आर्यन खान जेल से रिहा किए जाएंगे. गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर लगातार तीन घंटे तक सुनवाई चली। इस दौरान जमानत खारिज करवाने के लिए एनसीबी की तरफ से पेश हुए वकील ने यह भी दावा किया कि आर्यन खान दूसरों को भी ड्रग्स देते थे। साथ ही उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर के केस का भी हवाला दिया। लेकिन कोर्ट ने उनकी एक दलील नहीं सुनी और आर्यन खान को जमानत दे दी।

गुरुवार को जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान Aryan Khan के वकील मुकुल रोहतगी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के तरफ से एएसजी अनिल सिंह के बीच जमकर बहस हुई। एएसजी अनिल सिंह ने कहा कि आरोपी के व्हाट्सएप चैट में बल्क मात्रा की भी बात कही गई है और साथ ही उन्होंने कहा कि आर्यन खान ने पहली बार ही ड्रग्स नहीं लिया है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि इसकी जांच जरूर होनी चाहिए क्योंकि जब्त किए गए ड्रग्स की मात्रा कमर्शियल थी। आर्यन के ड्रग्स सप्लायर से भी संबंध हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आर्यन खान को ड्रग्स के साथ पकड़ा गया तो आठ और लोगों से ड्रग्स मिली। इस दौरान एएसजी अनिल सिंह ने प्रज्ञा ठाकुर मामले में सुप्रीम कोर्ट के आर्डर का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी एक ही हैं। यदि एक वैध न्यायिक आदेश द्वारा रिमांड दिया गया है तो गिरफ्तारी के आधार की जानकारी नहीं दिए जाने का दावा नहीं किया जा सकता है।

आर्यन खान की तरफ से पेश हुए वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि गिरफ्तारी संविधान का उल्लंघन करते हुए की गई, क्योंकि उन्हें गिरफ्तारी के सही आधार के बारे में सूचित नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने ड्रग सप्लायर के साथ संबंधों को लेकर कहा कि उसे 2.4 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया था। जबकि डीलर के पास सिर्फ 2.4 ग्राम ड्रग नहीं हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्यन खान के व्हाट्सएप मैसेज से कुछ पता नहीं चलता है।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस जस्टिस एनडब्ल्यू साम्ब्रे न आर्यन खान को जमानत दे दी। आर्यन खान के साथ ही इस मामले में आरोपी बनाए गए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी जमानत दी गई। जमानत आदेश शुक्रवार  जारी होने की संभावना है। जमानत आदेश जारी होने के बाद तीनों को जेल से रिहा कर दिया जाएगा।

आर्यन खान को अदालत से जमानत मिली तो अबराम घर के बाहर आ गए. उनके साथ एक दोस्त भी था, जिसके बाद फैंस की तरफ हाथ हिलाने लगे. बालकनी में खड़े होकर वो तब तक हाथ हिलाते रहे जब तक उनकी नैनी उन्हें वापस अंदर नहीं लेकर गईं, ये अपने आप में बेहद स्पेशल और खूबसूरत नजारा था. इसके बाद उनकी नैनी उन्हें घर के अंदर लेकर गई. इधर शाहरुख के घर के बाहर भी फैंस इसका जश्न मनाते दिखाते दिए. उन्होंने घर के आगे पटाखे फोड़े और इसका जश्न मनाते देखे गए.

आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद Shahrukh khan ने अपनी पूरी लीगल टीम और मैनेजर पूजा ददलानी के साथ पोज दिए. इस फोटो में वो मुस्कुराते हुए नजर आए. इस तस्वीर के सामने आने के बाद शाहरुख और पूजा को अपनी कार से मन्नत आते हुए देखा गया. खबरों की मानें तो वो इन दिनों मन्नत में नहीं थे, इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से शाहरुख कहीं और रह रहे थे और वो आने-जाने के लिए अपनी कॉमन कार का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे थे. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =