Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

असबाब हत्याकांडः एसटीएफ ने हत्यारोपी सहदेव को दबोचा

मुजफ्फरनगर। मेरठ की एसटीएफ टीम ने खतौली के दूधिया असबाब उर्फ वहाब हत्याकांड के फरार आरोपी गांव मथेड़ी निवासी सहदेव को पकड़ लिया है। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। मुजफ्फरनगर की खतौली पुलिस ने आरोपी के मकान की कुर्की भी कर ली थी। मंसूरपुर के गांव खेड़ी तगान निवासी असबाब उर्फ वहाब पुत्र अख्तर की 11 मार्च, 2019 की रात को खतौली में इंदिरा मूर्ति के पास स्थित दूध डेयरी पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। वर्ष 2013 में दंगों के दौरान नौ सितंबर को दूधिया असबाब के दो भाइयों शाहिद व शबाब की हत्या कर दी गई थी|

जिसके मुकदमे में असबाब की गवाही होनी थी। 16 मार्च को पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी शूटर वासु उर्फ उत्तम चौधरी उर्फ दीपक पुत्र राजकुमार चौधरी, निवासी डेरा इलाहीपुरा जनपद सहारनपुर को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार करके एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। हत्याकांड में रतनपुरी के गांव मथेड़ी निवासी भोलू अमरदीप, श्रीकांत उर्फ बल्लू, सहदेव, अजीत व मोंटी शामिल थे।

इन्हीं ने असबाब के दोनों भाइयों की भी हत्या की थी। ये सभी जमानत पर छूटकर आए हुए थे। दूधिया हत्याकांड में इन पांच हत्यारोपियों के साथ ही वासु उर्फ उत्तम उर्फ दीपक के साथ ही साजिशकर्ता के रुप में गांव मथेड़ी निवासी सुशील मूंछ के पुत्र मनजीत उर्फ टोनी का नाम भी सामने आया था। एसएसपी ने टोनी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। चार मई को टोनी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अब दूधिया हत्याकांड में मथेड़ी निवासी आरोपी सहदेव पुत्र करन सिंह फरार चल रहा था। खतौली पुलिस ने 25 जून को कोर्ट के आदेश पर आरोपी सहदेव के मकान की कुर्की की थी।

परिवार में टूटा गम का पहाड़
खतौली। नगर में इंदिरा मूर्ति के पास सरेशाम हुई दूधिया असबाब की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि दंगे के दौरान नौ सितंबर 2013 को दो भाइयों की हत्या के बाद जान के खतरे को देखते हुए ही असबाब गांव से खतौली आकर रहने लगा था,  लेकिन मौत ने उसका यहां भी पीछा नहीं छोड़ा। परिजनों ने वारदात को दोनोँ भाइयों की हत्या से ही जुडा होने की आशंका जताते हुए अफसरों से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ ही सुरक्षा की भी मांग की।

इस फरार आरोपी को मेरठ की एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दूधिया असबाब हत्याकांड में नामजद आरोपी सहदेव को मेरठ की एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फरार चल रहा था। उसके मकान की कुर्की भी की गई थी। एसटीएफ उससे पूछताछ कर रही है – नवरत्न गौतम, इंस्पेक्टर, खतौली।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − six =