उत्तर प्रदेश

Ayodhya News: Akhilesh Yadav के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने मनाया किसान विजय दिवस

Ayodhya News: कांग्रेसजनों ने किसान ऐतिहासिक जीत को किसान विजय दिवस  के रुप में मनाया। जिला अध्यक्ष Akhilesh Yadav के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से सिविल लाइन गांधी पार्क  स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा तक पदयात्रा निकालकर खुशी का इजहार किया।

इससे पूर्व उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव/जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा ने कहा यह सच्चाई की जीत है और अहंकारी मोदी सरकार की हार है। उन्होंने कहा आंदोलन में शहीद हुए सभी किसान भाइयों को हम समस्त कांग्रेसजन अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा इस अहंकारी सरकार को किसानों की चिंता नहीं है

बल्कि किसान भाइयों एवं कांग्रेस द्वारा चलाए जा आंदोलन से घबराकर एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में चुनावी फायदा लेने के लिए यह घोषणा की है। जिस प्रधानमंत्री ने 600 से अधिक किसानों की शहादत पर शोक तक प्रकट नहीं किया। वह अब मगरमच्छ के आंसू बहा रहा है, परंतु देश के किसान इनके झांसे में आने वाला नहीं एवं समय आने पर इनको इन्हीं की भाषा में जवाब देगा।

वक्ताओं ने कहा विगत एक साल से देश के किसान और कांग्रेस पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि विरोधी काले कानून के खिलाफ लगातार आंदोलित है। सरकार द्वारा लाए गए कठोर कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन में 600 से अधिक किसानों ने अपनी शहादत दी और इस काले कानून को वापस करने के लिए निरंतर आंदोलित रहे।

उनके आंदोलन को असफल करने हेतु मोदी सरकार द्वारा जगह-जगह पुलिस बैरिकेडिंग, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

किसानों को पीछे धकेलने की नाकाम कोशिश करते रहे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार किसानों की आवाज बन कर इस हिटलरशाही सरकार के खिलाफ किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरी शक्ति के साथ खड़े रहे और उन्होंने पहले ही कह दिया था कि सरकार चाहे जितनी भी ताकत लगा ले लेकिन किसान और कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटेगी और केंद्र की बीजेपी सरकार को यह कानून वापस लेना ही पड़ेगा।

किसान विजय दिवस पदयात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव सुनील पाठक, पीसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला, अशोक कुमार सिंह, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, युवा नेता शरद शुक्ला, अब्दुल हकीम, राजेश तिवारी, रामनरेश मौर्य, अजीत वर्मा, भीम शुक्ला, विनोद यादव, अमरजीत रावत, श्रीनिवास शास्त्री, शत्रोहन कोरी, राजेश पांडे, फ्लावर नकवी, फिरोज अंसारी, संदीप यादव रिशु, शालिनी पांडे, वीरेंद्र सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =