Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तांत्रिक के कहने पर युवक ने धारदार हथियार से किया हमला, कई घायल

मुजफ्फरनगर। तांत्रिक के कहने पर एक युवक ने आज सुबह कई लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने युवक को पकडा और मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह घर से निकले बीबीपुर निवासी अनुज पुत्र राजवीर की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और हमलावर युवक वहां से भाग निकला।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद युवक ने छपार निवासी मनेन्द्र पुत्र मोहर सिंह, जो बीबीपुर के निकट ही मुर्गी फार्म पर नौकरी करता है, पर हमला कर उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं विष्णु विहार निवासी एक महिला पर भी युवक ने हमला कर उसे घायल कर दिया।

घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी, तो ग्रामीण हमलावर युवक की तलाश में जुट गये। किसी तरह से हमलावर युवक को ग्रामीणों ने पकड लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने हमलावर युवक को पुलिस को सौंप दिया। हमलावर युवक से जब पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसे ऐसा करने के लिये एक तांत्रिक ने कहा था। पूछताछ में हमलावर युवक ने अपना नाम मुरसीद निवासी धंधेडा बताया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 4 =