उत्तर प्रदेश

Auraiya News: महिला के साथ मारपीट, छेड़छाड़-दुकान से नगदी और अन्य सामान लूट कर आरोपी फरार

Auraiya News: एरवाकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत देर रात बेखौफ दबंग दुकान में घुस गए, जहां पर उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और छेड़छाड़ करते हुए दुकान का सामान लूटकर फरार हो गए। 

महिला ने नजदीकी थाने में पहुंचकर दबंगों की शिकायत करते हुए और कार्रवाई की मांग की है। महिला ने कुछ दबंगों पर तमाम आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि हम देर रात दुकान पर थे, तभी कुछ दबंग हमारी दुकान में घुस आए और हमारे साथ मारपीट करने लगे। मारपीट करने के बाद दबंगों ने बहुत बदतमीजी की और दुकान से नगदी और अन्य सामान लूट कर आरोपी फरार हो गए।

पीड़ित महिला ने बताया कि जब दबंग हमारी दुकान में घुसकर हमारे साथ मारपीट कर रहे थे तो पास में मौजूद चौकीदार तमाशबीन बने हुए थे। उनसे हमने बचाने की गुहार लगाई लेकिन वह दबंगों के सामने नहीं आए। जब हमारे पति हमें बचाने आए तो दबंगों ने हमारे पति के साथ भी मारपीट की। इस दौरान वहां राहगीरों और तमाशबीनों की भीड़ इकठ्ठा रहे, लेकिन कोई उन्हें बचाने नहीं आया।

इसके बाद हमने नजदीकी थाने में पहुंचकर दबंगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना में दबंगों की पिटाई में महिला और उसके पति को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उसे अहम सुराग मिले हैं और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्त में ले लिया जाएगा। बदमाशों के गिरफ्त में आने के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − eleven =