मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर कोरोना पर विजय प्राप्त करने के लिए जागरण
योगी आदित्यनाथ जी के कोरोना संक्रमण से ग्रस्त होने के बाद से जगह जगह उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा अर्चना, हवन यज्ञ, जागरण आदि हो रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व कोरोना पर विजय प्राप्त करने के लिए नावला(मुजफ्फरनगर) में विश्व हिंदू महासंघ अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत के निर्देश पर प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने किया आयोजन द्वारा कराया विशाल भगवती जागरण.
इसी कड़ी में विश्व हिंदू महासंघ के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष कालिका मंदिर के पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत जी एवं प्रदेश अध्यक्ष भीकारी प्रजापति के निर्देशन पर विश्व हिंदू महासंघ के उत्तर प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने अपने निवास ग्राम नावला, मुज़फ्फरनगर में विशाल भगवती जागरण का आयोजन सोशल दिष्टेंसिंग का पालन करते हुए किया
जिसमें विश्व के कल्याण, कोरोना महामारी आपदा से सम्पूर्ण भारत वर्ष को मुक्ति दिलाने, विशेष रूप से प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर कोरोना पर विजय प्राप्त करने की कामना की गई।
जागरण में मुख्य रूप से प्रमोद त्यागी प्रदेश मंत्री ,उमेश त्यागी ( पत्नी),कृष्ण त्यागी अनुज त्यागी ,दिनेश त्यागी अमित त्यागी(पुत्र) सहित सैकड़ों विश्व हिन्दू महासंघ कार्यकर्ताओं/ भक्तगणों की उपस्थिति रही
जागरण के उपरान्त उपस्थित जनसमुदाय ने माता रानी से हिन्दू युवा सम्राट मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी की दीर्घायु की प्रार्थना की।

