वैश्विक

अनलॉक-1: जाने 1 से 30 जून के बीच क्या चीजें खुलेंगी और क्या नहीं?

चार लॉकडाउन के बाद देश एक बार फिर से पटरी पर लौटने की तैयारी करने लगा है। इसी के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने शनिवार को अनलॉक-1 को लेकर दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। नए दिशानिर्देशों में में कंटेनमेंट जोन में और सख्ती से लागू करने की बात कही गई है। 

नए दिशानिर्देशों के मुताबिक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा, जो जरूरी चीजें हैं, उनके लिए कोई कर्फ्यू नहीं रहेगा। रात को 9 बजे से सुबह पांच बजे तक अब नाइट कर्फ्यू रहेगा। शॉपिंग मॉल्स, सैलून और स्कूल खुलने की तैयारी हो गई है। जानते हैं कि 1 से 30 जून के बीच क्या चीजें खुलेंगी और क्या नहीं…

 

पहला फेज

इसमें आठ जून के बाद धार्मिक स्थल/इबादत की जगहें, होटल, रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी tvसे जुड़ी सेवाएं, शॉपिंग मॉल्स खोले जाएंगे।

चरण I: सार्वजनिक स्थानों और पूजा के सार्वजनिक स्थान; होटल, रेस्तरां और अन्य आतिथ्य सेवाएं और शॉपिंग मॉल को 8 जून, 2020 से खोलने की अनुमति दी जाएगी। सरकार इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करेगी

Posted by News & Feature Network: Regional News on Saturday, May 30, 2020

दूसरा फेज

स्कूल, कॉलेज, एजुकेशन, ट्रेनिंग और कोचिंग इंस्टिट्यूट खुल सकेंगे लेकिन इनके बारे में राज्य सरकारों से सलाह लेने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

तीसरा फेज

इस फेज में इंटरनेशनल फ्लाइटों, मेट्रो रेल सेवाओं, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और इनके जैसी बाकी जगहों को आम लोगों के लिए खोने जाने की बात कही गई है। इसी चरण में सामाजिक, राजनीतिक रैलियां, स्पोर्ट्स इवेंट, अकादमिक और सांस्‍कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक समारोह और बाकी बड़े जमावड़े शुरू किए जाने की बात है। हालांकि इन्‍हें शुरू करने का फैसला हालात का जायजा लेने के बाद ही होगा।

कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा, केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगीआवश्यक गतिविधियों को छोड़कर,…

Posted by News & Feature Network: Regional News on Saturday, May 30, 2020

जारी रहेगा रात का कर्फ्यू

रात का कर्फ्यू जारी रहेगा लेकिन जरूरी सेवाओं के लिए कोई कर्फ्यू लागू नहीं होगा। रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अब नाइट कर्फ्यू रहेगा। अब तक लॉकडाउन के दौरान यह शाम 7 से सुबह 7 बजे तक लगा रहता था। स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान खोले जाने पर फैसला सरकार बाद में लेगी। एक से दूसरे राज्य में जाने का प्रतिबंध पूरी तरह से हटा लिया गया है। यही नहीं राज्य में भी लोग एक जिले से दूसरे जिले में जा सकेंगे। हालांकि इसके लिए उन्‍हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। कहीं आने जाने से पहले किसी की कोई इजाजत लेने की जरूरत नहीं होगी।

मालूम हो कि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार 24 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। फिर इसे पहले 3 मई तक और फिर 17 मई तक और बाद में 31 मई तक बढ़ा दिया गया था।

धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति

नई गाइडलाइन के अनुसार मंदिर- मस्जिद – गुरुद्वारा – चर्च खोल दिए जाएंगे। स्कूल-कॉलेज जुलाई से खोले जा सकते हैं।

कई राज्य के अनुसार, मॉल भी जल्‍द खोले जाएं। उन्हें चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। इसके लिए शारीरिक दूरी और मास्क पहननना जरूरी होगा। स्कूल-कॉलेज दूसरे फेज में जुलाई से खोले जा सकते हैं।

जारी रहेगा रात का कर्फ्यू

रात का कर्फ्यू जारी रहेगी। जो जरूरी चीजें हैं, उनके लिए कोई कर्फ्यू नहीं होगा। रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अब नाइट कर्फ्यू रहेगा। अभी तक ये शाम 7 से सुबह 7 बजे तक था। स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान खोले जाने पर फैसला सरकार बाद में लेगी।

एक राज्‍य से दूसरे राज्‍य जाने पर रोक हटी

एक से दूसरे राज्य में जाने का प्रतिबंध हटा लिया गया है। राज्य में भी एक जिले से दूसरे जिले में जा सकेंगे, लेकिन शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। कहीं आने जाने से पहले किसी की कोई इजाजत लेने की जरूरत नहीं होगी।

इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम कोरेाना वायरस से लड़ने के लिए 15 जून तक लॉकडाउन बढ़ाएंगे।

राज्यों के मुख्यमंत्रियों से हुई चर्चा के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में गृहमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के विचारों और सुझावों से पीएम मोदी को अवगत कराया। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में अगले चरण के बारे में घोषणा हो सकती है। अमित शाह ने पिछले गुरुवार को देश के मुख्‍यमंत्रियों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी क्योंकि उन्होंने राज्यों की चिंता के क्षेत्रों और उन क्षेत्रों को जानना चाहा, जिन्हें वे एक जून से खोलना चाहते है।

स्‍थानीय स्‍तर पर छूट चाहते हैं राज्‍य

दिलचस्प बात यह है कि अब तक पीएम मोदी ही प्रत्येक लॉकडाउन बढ़ाने से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के मुख्‍यमंत्रियों से बातचीत की। यह पहली बार था जब गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्‍यमंत्रियों से व्यक्तिगत रूप से बात की थी। गृह मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि अधिकांश सीएम लॉकडाउन को और आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन राज्यों के लिए जमीनी स्थिति के आधार पर छूट संबंधी दिशा- निर्देश तैयार करने के लिए अधिक स्वायत्तता चाहते हैं। हालांकि, सीएम इस बात पर सहमत थे कि केंद्र एक व्यापक नीतिगत रूपरेखा तय कर सकता है। उम्मीद है कि केंद्र सरकार अगले दो दिनों में फैसले की घोषणा करेगा, क्योंकि ऐसे संकेत दिए गए हैं कि लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ाया जाएगा, लेकिन काफी छूट के बाद।

13 शहरों में है ज्‍यादा गड़बड़ी

इस बारे में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि अगले चरण में केंद्र सरकार अपनी भूमिका सीमित कर पाबंदियों में ढील देने या सख्ती बढ़ाने का मामला राज्यों के हवाले करने पर विचार कर रहा है।

हालांकि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब और ओडिशा में कोरोना से बुरी प्रभावित 30 नगरीय क्षेत्रों के लिए केंद्र राज्यों को पहले से चली आ रही पाबंदियां बरकरार रखने की सलाह देगा।

देश में कोरोना के 80 फीसद मामले इन्हीं नगरीय क्षेत्रों में हैं। इन 30 नगरीय क्षेत्रों में दिल्ली मुंबई, कोलकाता व चेन्नई समेत 13 शहरों की स्थिति और भी गड़बड़ है। इनके शहरों के डीएम और नगर प्रशासकों के साथ कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आनलाइन बैठक कर स्थिति का जायजा लिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 10 =