उत्तर प्रदेश

Varanasi: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषियों को उम्रकैद

Varanasi: विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अनुतोष कुमार शर्मा की अदालत ने वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो अभियुक्तों सुरेंद्र पटेल और श्रवण कुमार बंकू को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने सुरेंद्र को एक लाख 10 हजार रुपये और श्रवण को एक लाख रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। जुर्माने की 80 फीसदी राशि पीड़िता को दी जाएगी।

विशेष लोक अभियोजक मधुकर उपाध्याय के अनुसार, 3 अगस्त 2015 को पीड़िता के पिता ने कपसेठी थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल गए थे। उसी दौरान पड़ोसी सुरेंद्र पटेल ने अपने सहयोगी श्रवण पटेल को उनके दरवाजे पर खड़ा किया और चाकू की नोक पर उनकी 17 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

यह सिलसिला एक सप्ताह तक चलता रहा। डर के कारण पीड़िता ने किसी को दुष्कर्म के बारे में नहीं बताया। एक हफ्ते बाद जब वह बीमार हुई तो घटना की जानकारी दी और तब जाकर मुकदमा दर्ज कराया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + eleven =