उत्तर प्रदेश

Azamgarh News: पोखरे के पास हुई युवक की हत्या के मामले का खुलासा

Azamgarh News दीदारगंज थाने की पुलिस ने 3 मुलजिमों को गिरफ्तार कर पोखरे के पास हुई युवक की हत्या के मामले का खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने दावा किया प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर युवक की हत्या ईट-पत्थर से कूचकर की गई थी. मारे गए युवक की पहचान राजेश के रूप में हुई थी.

हत्या के इस मामले में बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव की रहनेवाली अनारा देवी ने पुलिस को तहरीर दी थी. तहरीर में उसने आरोप लगाया था कि उसके बेटे राजेश को सुबह बाइक पर बैठकर बबलू नामक व्यक्ति दवा लेने मार्टिनगंज बाजार गया था, बाद में राजेश का शव संग्रामपुर बाग पोखरे के पास मिला.

महिला ने बबलू पर हत्या का आरोप लगाया था. इस आरोप के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की तो सुल्तानपुर के रहनेवाले हर्ष रंजन उर्फ विक्की, सुनील पाल और शिव कुमार के नाम सामने आए. पुलिस ने गुरुवार को तीनों आरोपियों को बैरकडीह से गिरफ्तार कर लिया.

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण दीक्षित के मुताबिक, हत्यारोपी का मृतक राजेश की बहन से प्रेप प्रसंग चल रहा था. इसको लेकर पहले भी विवाद हुआ था. लड़की का भाई राजेश इस प्रेम प्रसंग का विरोध करता था. यही वजह रही कि ईंट-पत्थर से कूचकर उसकी हत्या की गई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − eight =