बागपत में अपराध चरम पर- खेत में गन्ना छीलने गए किसान की गोली मारकर हत्या
बागपत में अपराध काफी समय से चरम पर है और शायद हो कोई दिन ऐसा जाता हो जब बागपत से बड़े अपराध होने की सूचना न आती हो जिनमे अधिकतर हत्त्या के मामले होते है आज फिर तड़के बागपत में हत्त्या की सूचना मिली
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार को खेत में गन्ना छीलने गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के अनुसार रमाला थानाक्षेत्र के किरठल गांव में किसान इरशाद (60) की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि किसान शनिवार सुबह घर से खेत में गन्ना छीलने के लिए निकला था।
यहां पर बाइक सवार बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन खेत पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।
रमाला और छपरौली थानाक्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार परिजनों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

