Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सपा उठाएगी जनता व डॉक्टरों के उत्पीड़न की आवाज़: प्रमोद त्यागी

प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टरों को उत्पीड़न वाले फरमान से गली मोहल्लों में जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहे डॉक्टर पिछले 2 दिन से हड़ताल पर है

डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद जनता भारी परेशानी का सामना कर रही है, मरीजो को इलाज न तो सरकार दे पा रही है ओर न अपने अपने क्षेत्रों में मरीजो को सुविधा देने वाले डॉक्टरों को सुविधाएं देने दे रही है

डॉक्टरों की हड़ताल से बनी विकट स्थिति पर आज सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने आज डॉक्टरो के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर उनकी परेशानियो को जाना

डॉक्टर हारून रशीद व डॉक्टर जमशेद डॉ जावेद, डॉ नाजिश फारूकी, डॉ नितिन प्रताप, डॉ अबरार इलाही, डॉ ज़ाहिर हसन डॉ अब्दुल अलीम, डॉ अशोक महेंद्रू, डॉ सुनील शर्मा, डॉ रिहान, डॉ महताब डॉ काजी खुर्रम आदि ने डॉक्टरों को दिए जा रहे अजीब फरमान से अवगत कराया

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, ने कहा कि डॉक्टरों पर अजीब फरमान थोपकर उनको इलाज न देने के लिए मजबूर किया जा रहा है इस स्थिति में डॉक्टरों के साथ ही जनता का सीधा उत्पीड़न हो रहा है

उन्होंने इस मामले में सपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रशासन से वार्ता करने का निर्णय लिया इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता साजिद हसन,डॉ नूर हसन सलमानी, आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21301 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 19 =