Baghpat News: बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल आमिर की मौत
Baghpat News: Delhi-Saharanpur Highway पर शुक्रवार की देर शाम बराल गांव के पास बाइकों की भिडंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। घटना के बाद घायल बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया।
इस दौरान लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी बड़ौत (CHC Baraut) पर भर्ती कराया, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक आमिर पुत्र सुलेमान उम्र 32 साल असारा गांव का रहने वाला था। वह शुक्रवार की देर शाम किसी बात से बड़ौत आ रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे (Delhi-Saharanpur Highway) पर बराल गांव के नजदीक पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही बाइक में उसकी जोरदार भिडंत हो गई। जिससे आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया।
आमिर की हालत गंभीर देखते हुए दूसरा बाइक सवार भीड़ का फायदा उठाकर बाइक फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल आमिर को सीएचसी पर लगाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस पर उसके परिजन सीएचसी पर ही फुट-फुटकर रोने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।

