उत्तर प्रदेश

Baghpat News: घोड़े के साथ नजर आए पैरोल पर रिहा हुए बाबा Ram Rahim, पुराना बताया जा रहा VIdeo

Baghpat News: हनीप्रीत के साथ केक काटने के बाद  गुरमीत Ram Rahim का एक ओर वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे बाबा राम रहीम अपने घोड़े के साथ दौड़ते हुए नज़र आ रहे है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और बाबा के अनुयायी इसे खूब शेयर भी कर रहे है। हालांकि इस वीडियो को पुराना बताया जा रहा है लेकिन 46 सेकेंड के इस वीडियो को आपको दिखाते है जिसमे बाबा राम रहीम अपने बरनावा डेरा आश्रम में घोड़े के साथ दौड़ता हुआ नजर आया है ।

सन्त गुरमीत राम रहीम पैरोल पर जेल से बाहर है और अपने बागपत स्थित बरनावा डेरा आश्रम में खूब मज़े करता हुआ नजर आ रहा है। दुष्कर्म का दोषी राम रहीम कभी अपनी मुँहबोली बेटी के साथ हाथ पकडकर केक काटता है तो कभी म्यूजिकल डायरेक्टर की भूमिका में नज़र आता है।

और अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाबा राम रहीम अपने घोड़े के साथ दौड़ते हुए नज़र आया है। 46 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में बाबा राम रहीम हुडी कैप पहने हुए और घोड़े की लगाम को हाथों में थामे दौड़ लगा रहा है। बाबा का ये वीडियो उनके बागपत के बरनावा आश्रम का है। बताया गया है कि ये वीडियो दो महीने पुराना है जिसे लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे है।

 बरनावा में बाबा राम रहीम का ये दूसरे नम्बर का सबसे बड़ा डेरा सबसे बड़ा आश्रम माना जाता है। और यही पर बाबा रहीम पैरोल मिलने पर आकर ठहरते है। इस बार भी जब बाबा राम रहीम को 21 जनवरी को पैरोल मिली थी तो वो अपने इसी बरनावा डेरा आश्रम में अपनी मुँहबोली बेटी हनिप्रीत इंन्सा या कहे रूह दी के साथ यहां आकर ठहरा हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 16 =