उत्तर प्रदेश

Baghpat News: ड्रग विभाग की छापेमारी, नशे के इंजेक्शन बरामद नशे के इंजेक्शन का क्रय-विक्रय किया गया

Baghpat News:  ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने मेडिकल स्टोरों (Medical Store) पर छापेमारी (Raid) अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता की जांच के साथ-साथ प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर भी तत्काल रोक लगाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वैभव बब्बर ने बागपत के किरठल गांव स्थित दीपक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, जहां से उन्होंने अवैध रूप से बेचे जा रहे प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन बरामद किए है। साथ ही तेजी से बढ़ रहे बुखार के प्रकोप को देखते हुए व दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए दुकान से 4 अलग अलग दवाओं के सेम्पल लेकर जांच हेतु लखनऊ प्रयोगशाला में भेजे गए है।

वैभव बब्बर ने बताया कि जब मेडिकल स्टोर संचालक से अन्य 10 दवाओं के क्रय-विक्रय बिल मांगे गए, तो वह मौके पर एक भी दवा का बिल नहीं दिखा सके। साथ ही उनकी दुकान से प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन (Buprenorphin) भी बरामद हुए हैं, जिसका स्टोर संचालक द्वारा गलत रूप से विक्रय किया जा रहा था। जब इंजेक्शन के बारे में स्टोर संचालक से पूछा गया कि कहां-कहां और किन स्टोर में उनका क्रय-विक्रय किया गया है।

उन्होंने संदिग्ध दवाओं की बिक्री पर तत्काल रोक लगाते हुए चार दवाओं के नमूने लिए और स्टोर संचालक को तीन दिन के भीतर अन्य दवाओं के बिल प्रस्तुत करने को कहा है। वहीं, दीपक मेडिकल स्टोर को तत्काल रूप से बन्द करवा दिया गया है। उन्हें बिल प्रस्तुत न किये जाने तक स्टोर न खोलने की सख्त चेतावनी भी दी गयी है।

ड्रग इंस्पेक्टर बागपत आज रमाला थाना पुलिस के साथ किरठल गॉव में छापा मारने पहुँचे थे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की इस छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के स्टोर संचालकों में भी हड़कम्प मच गया। कुछ मेडिकल संचालक स्टोर बन्द कर वहां से निकल गए, जिसके पश्चात ड्रग विभाग की टीम जनपद के बड़ौत थाना क्षेत्र के टयोढ़ी गांव में पहुंची

जहां उन्होंने कौशिक मेडिकल एजेंसी पर भी छापा मारा। ड्रग इंस्पेक्टर ने वहां से भी चार अलग अलग दवाओं के नमूने लेकर जांच को भेजे है। उन्होंने बताया कि इस दौरान इन्होंने एंटीबायोटिक, दर्द निवारक, एसिडिटी की ( Amoxycylin+ cloxacillin, Nimsulide, Aceclofenac +Paracetamol, Rebiprazole ) दवाओं के सेम्पल लिये।

वहीं, नशे का इंजेक्शन बेचने वाले दीपक मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध ओषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी मेरठ को उनके लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी कर दी है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + thirteen =