Baghpat: मतगणना पर बवाल, जमकर पथराव, रालोद के 10 कार्यकर्ता घायल
Baghpat: जिले में बड़ौत विधानसभा सीट को लेकर बड़ा बवाल हो गया है। रालोद कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान मौके पर जमकर पथराव हो गया। वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए कार्यकर्ताओं को दौड़ा दिया। लेकिन इसके बाद मामला और बढ़ गया।
बड़ौत सीट से भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक की जीत का पता चलते ही मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा हो गया। वहीं पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दौड़ाया दिया।
जानकारी मिल रही है कि अभी हंगामा जारी है। रालोद कार्यकर्ताओं का कहना है कि बड़ौत सीट पर गड़बड़ी हुई है। इसी वजह से यह बवाल हुआ है।


