वैश्विक

Jammu and Kashmir: टारगेट किलिंग के तहत आम नागरिकों को निशाना बना रहे आतंकी, पुलिस अधिकारी और एक नागरिक की मौत

Jammu and Kashmir:  Srinagar में जहां आतंकियों ने एक आम नागरिक को गोली मार दी है, वहीं Anantnag में एक पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान चला रही है।

 Anantnagऔर Srinagar में बुधवार शाम आतंकवादियों द्वारा किए गए दो अलग-अलग हमलों में एक पुलिस अधिकारी और एक नागरिक की मौत हो गई है। आतंकियों ने अनंतनाग के बिजबेहरा कस्बे में एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस को निशाना बनाया। इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

अधिकारी की पहचान मोहम्मद अशरफ के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर श्रीनगर के नवाकदल इलाके में आतंकवादियों ने एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस हमले को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया- ”श्रीनगर के नवाकदल इलाके में शाम करीब 5 बजकर 55 मिनट पर आतंकवादियों ने रऊफ अहमद नामक व्यक्ति को उसके घर के निकट गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे यहां एसएमएचएस अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस इलाके को भी घेर लिया है और तलाशी अभियान चला रही है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- “अल्लाह मरहूम को मगफिरत फरमाये अमीन। मैं इन दो हमलों की निंदा करता हूं और आज अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं भेजता हूं।”

 हाल के दिनों में आतंकी हमलों में वृद्धि देखी गई है। आंतकी टारगेट किलिंग के तहत आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। इससे पहले आतंकियों ने कश्मीर में प्रवासी लोगों को निशाना बना शुरू कर दिया था। जिसमें कई प्रवासी मजदूरों की जान चली गई थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =