उत्तर प्रदेश

Bahraich News: दुकानों में देर रात लगभग तीन बजे भीषण आग लगी

Bahraich News:  दरगाह क्षेत्र में मेले की तैयारी चल रही थी। तरह-तरह की दुकानें व झूले आदि सजाए गए थे। बताया जा रहा है कि किसी वजह से देर रात अचानक यहां आग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पहले लोगों ने खुद आग को बुझाने का प्रयास किया, साथ ही दमकल को सूचना दी गई। तब तक आग में लाखों का सामान स्वाहा हो चुका था। 

मौके पर पहुंची चार फायर की गाड़ियों ने तीन घंटे तक पानी डालने के बाद आग पर काबू पाया।  यूपी के बहराइच में प्रसिद्ध हजरत सैय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाला मेला अगले माह 20 मई से शुरू होने वाला है। इसी की तैयारी में इलाके में दुकाने लगी थीं। बताया जा रहा है कि इन दुकानों में देर रात लगभग तीन बजे भीषण आग लगी। जिसकी वजह से भारी नुकसान हो गया। हालांकि किसी भी तरह की जनहानि होने से बच गई। 

उधर, आग पर नियंत्रण के बाद भी दुकानदारों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उनका कहना था कि मेले को देखते हुए बमुश्किल पैसे का इंतजाम करके उन्होंने दुकान लगाई और माल भरा था। उन्हें उम्मीद थी कि मेले में अच्छी कमाई हो जाएगी और उनके हालात सुधरेंगे। लेकिन आग में सब जलकर खाक हो गया। जिसके बाद अब उनके लिए रोजी-रोटी का इंतजाम और परिवार चलाना बड़ी चुनौती बन गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20873 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =