उत्तर प्रदेश

Bahraich News: वैवाहिक समारोह से वापस लौटते वक्त हादसा, दंपत्ति की मौत

Bahraich News:सबुना गांव  में आयोजित वैवाहिक समारोह से लौट रहे लोगों की कार अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दंपती की मौत के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सबुना गांव में बुधवार को विवाह था। जिसमें शामिल होने के लिए नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहीम नगर गांव निवासी कलीम (40) अपनी पत्नी गुलफ्ता (32), जकरुन्निशा (30) पत्नी मोहम्मद आरिफ, हसीना (40) पत्नी अब्दुल कलाम, सकीना (48) पत्नी मकसूद अहमद कार में सवार होकर बारात में शामिल होने गए थे। परिवार के साथ घर के बच्चे भी शामिल थे। सभी लोग वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई

शाम चार बजे कार से सभी वापस घर आ रहे थे। तभी रुपईडीहा थाना क्षेत्र के भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर कलवारी गांव के निकट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे कार सवार लोग घायल हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने कलीम और पत्नी गुलफ्ता को मृत घोषित कर दिया। जबकि मासूम समेत चार लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि कार अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। मृतकों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर कलवारी गांव के निकट कार हादसे के बाद महिलाओं के पास मौजूद बच्चों को भी चोट आई है। हादसे के बाद बच्चे विलखने लगे। मौके पर चीख पुकार मच गई।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20649 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 5 =