वैश्विक

Pakistan News: Nawaz  sharif लौट रहे हैं तो मैं पैसे देकर टिकट की पेशकश करता हूं- Sheikh Rashid Ahmed

Pakistan News:  गृह मंत्री शेख रशीद अहमद ने रविवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री Nawaz  sharif अगर लंदन से पाकिस्तान लौटने के इच्छुक हों तो वह उनके लिए विमान का टिकट खरीदेंगे. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) प्रमुख शरीफ वर्ष 2019 से चिकित्सा उपचार के लिए लंदन में हैं. रशीद की यह टिप्पणी उन बयानों के बीच आयी है जिनमें शरीफ के जल्द ही वापस लौटने की अटकलें लगाई गई हैं.

Nawaz  sharif की संभावित पाकिस्तान वापसी को लेकर सबसे ताजा बयान पार्टी के वरिष्ठ नेता अयाज सादिक ने दिया है. गृह मंत्री ने पीएमएल-एन प्रमुख को पाकिस्तान लौटने की सूरत में वीजा जारी करने की भी पेशकश की है.

पाकिस्तान का नागरिक होने के चलते शरीफ को किसी वीजा की कोई जरूरत नहीं है. मंत्री ने कहा, ‘अगर Nawaz  sharif लौट रहे हैं, तो मैं उन्हें अपनी जेब से पैसे देकर टिकट की पेशकश करता हूं.’

shahbaz sharif ने कहा एक बयान में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री Nawaz  sharif स्वदेश वापसी तभी करेंगे जब वो पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि वो तब तक वहां रह सकते हैं जब तक इमिग्रेशन ट्रिब्यूनल वीजा विस्तार संबंधी उनके आवेदन को खारिज नहीं कर देता. इसी के साथ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रह चुके शख्स की सेहत को लेकर इस तरह राजनीति करना अमानवीय है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =