उत्तर प्रदेश

Bahraich News: कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप

Bahraich News: बीते दिनों मुंबई से वापस लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग  की टीम ने उसे क्वारंटीन करा दिया है। साथ ही युवक की ओमिक्रॉन जांच के लिए स्लाइड भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक युवक 15 दिन पूर्व ही मुंबई से लौटा है। साथ ही बीते सप्ताह वह लखनऊभी इलाज के सिलसिले में गया था।

जिले में तीसरी लहर में कोरोना संक्रमणका पहला मरीज मिला है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह  ने बताया कि महसी तहसील क्षेत्र निवासी एक युवक मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालयपहुंचा। उसने हर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए चिकित्सक को दिखाया।

मेडिकल कॉलेज के सर्जन (को युवक में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखे। इस पर उसे आरटीपीसीआर जांच (RTPCR test) को निर्देशित किया गया। युवक ने आरटीपीसीआर जांच (कराई। जिसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी की गई।

सीएमओ ने बताया कि युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। ओमिक्रॉन की जांच (Omicron Test) के लिए स्लाइड लखनऊ मेडिकल कॉलेज  भेजी जा रही है। स्वास्थ्य टीम (health team) ने उसे क्वारंटीन करा दिया है। तीसरी लहर  की आहट के बीच जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज  मिलने से स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अन्य में हड़कंप है।

सीएमओ  ने बताया कि इलाज के सिलसिले में युवक दो दिन पूर्व लखनऊ (Lucknow) भी गया था। जहां से उसे जिला अस्पताल में दिखाने की सलाह दी गई थी। मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO Dr. Satish Kumar Singh) ने बताया कि संक्रमित युवक से मिलने वाले लोगों की तलाश स्वास्थ्य टीम (health team) द्वारा किया जा रहा है। जल्द ही जद में आए लोगों को भी ट्रेस कर लिया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =