उत्तर प्रदेश

Ballia News: घर मे ही शराब पीने बैठ गया चोर, नशे की हालत में वहीं पर सो गया

Ballia News: चोरी की नीयत से घर मे घुसे चोर ने घर मे रखी शराब की बोतल से शराब पीकर नशे की हालत में वहीं पर सो गया। चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दरअसल बलिया के बाँसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में एक चोर चोरी की नीयत से एक व्यक्ति चंदन गुप्ता के घर मे घुसा।

इसके बाद घर मे रखी शराब को देखकर उसका मन फिसल गया और शराब की बोतल उठाकर घर मे ही शराब पीने बैठ गया। शराब पीते-पीते इतना पी लिया कि वही पर सो गया । जब घर वाले उठे तो अजनबी को घर के अंदर सोता हुआ देखकर पुलिस को सूचना दिए। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक बलिया विजय त्रिपाठी की माने, तो थाना बाँसडीहरोड के रघुनाथपर निवासी चंदन गुप्ता हैं। उनके द्वारा सूचना थाने पर दी गई थी। एक संदिग्ध व्यक्ति उनके घर पर मिला है।

बाद में जांच किया गया तो यह पता चला कि वह शराब के नशे में है। उसे हॉस्पिटल भेजा गया। जब हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उससे पूछताछ की गई, तो यह पता चला कि चंदन गुप्ता के यहां वह चोरी के इरादे से घुसा था और बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

उससे पूछताछ की जा रही है चोरी के प्रयास में इस अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। इसकी पहचान दीपक शाह के रूप में हुई है जो कि बिहार के भोजपुर जिले का निवासी है। इस ने पूछताछ में यह बताया कि वह चोरी की नियत से घर में घुसा था। वहां पर शराब की बोतल रखी थी उस शराब की बोतल से शराब पीने लगा उसके बाद वह बेहोश हो गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =