उत्तर प्रदेश

Ballia News: युवक ने 12 साल की किशोरी के साथ किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Ballia News: बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी के साथ कई बार बलात्कार किया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बीते बुधवार को बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही एक युवक ने अपने ही पड़ोस की रहने वाली 12 साल की किशोरी से बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। जब पीड़ित किशोरी ने यह बात अपने पिता को बताई तब पिता ने इसकी शिकायत बैरिया थाने में की जिसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376(3) व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित पिता का आरोप है कि उसके पड़ोस का रहने वाला युवक कई बार उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर चुका है और बुधवार को फिर एक बार दुष्कर्म किया। जब पुत्री ने यह बात बताई तब वो इसकी लिखित तहरीर दे रहा है।

थानाध्यक्ष बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को आज सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह ट्रेन पकड़कर कहीं भागने की फिराक में था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21181 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =