वैश्विक

30 अप्रैल तक सभी सार्वजनिक जगहों पर लोगों के जमा होने पर पाबंदी: नेपाल सरकार

Etovl 6U8Aan Ux 1 |कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए नेपाल सरकार ने पूरे देश में 30 अप्रैल तक सभी सार्वजनिक जगहों पर लोगों के जमा होने पर पाबंदी लगा दी है। पूरे नेपाल के सिनेमाघर, जिम, स्वीमिंग पूल, स्टेडियम, म्युजियम, नाइट क्लब आदि बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सिंघ दरबार में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद ये आदेश जारी किए गए कि कहीं भी एक साथ 25 लोगों से ज्यादा जमा नहीं हो सकते। किसी भी तरह भीड़भाड़ वाली स्थिति नहीं पैदा होनी चाहिए। धार्मिक आयोजन से लेकर, पार्टी और सभाओं के अलावा पर्यटन स्थलों पर भी लोगों के जाने आने पर पाबंदी लगा दी गई है।

नेपाल के अस्पतालों में कोरोना की आशंका से जांच करवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और सरकार ने तमाम अस्पतालों में एहतियात के सारे इंतजाम किए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों को भी नेपाल ने अपनी तैयारियों के बारे में जानकारी दी है।

नेपाली सेना भी अपने तरीके से चौकस है 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − fifteen =