उत्तर प्रदेश

Banda News- रिश्ते में लगने वाले चाचा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया

Banda News:  10 फरवरी को एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते में लगने वाले चाचा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आरोपी के घर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है.

कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव पर एक रिश्ते में लगने वाले चाचा ने ही रिश्तो को शर्मसार कर दिया है और 9 साल की मासूम नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. घटना की जानकारी परिजनों ने कमासिन पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में 376/AB/ 342 पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था. 24 घंटे के अंदर आरोपी प्रदीप रैदास पुत्र भजना निवासी साडा सानी थाना कमासिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

शनिवार को आरोपी के घर बुलडोजर भी गरजा. प्रदीप के घर के अवैध निर्माण को कमासिन पुलिस द्वारा आज ध्वस्त किया गया. मामले की जानकारी देते हुए बांदा एसपी अभिनंदन ने बताया है कि कमासिन थाना क्षेत्र में कल एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था जिसके बाद आज आरोपी प्रदीप रैदास पुत्र भजना निवासी साडा सानी को गिरफ्तार कर 24 घंटे के अंदर जेल भेजा गया है और आरोपी के घर अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया है. इसके पहले भी महिलाओं के साथ छेड़खानी व महिलाओं से अपराध करने वाले लोगों पर बांदा एसपी ने जेल भेजकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया है.

एसपी ने बताया कि महिला अपराधों की रोकथाम के लिए इस तरह के अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई चलती रहेगी. अपराधी और मजनू महिलाओं पर अपराध करना छोड़ दें नहीं तो जेल भेज कर घर को ध्वस्त अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − eight =