उत्तर प्रदेश

Banda News: युवती की हत्या का खुलासा, बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पिता ने की हत्या

Banda News: 28 मई को 16 वर्षीय नाबालिग की हत्या गोली मारकर उसी के पिता ने की थी. पुलिस ने मृतका के पिता और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल इस पूरी वारदात को अंजाम पिता ने आवेश में आकर दिया था. आरोपी ने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया.

जिसके बाद उसने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. बाद में उसने पुलिस को बताया था कि वो जब खेत से लौटा तो बेटी को किसी ने गोली मार दी थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.

पुलिस को लगातार मामला संदिग्‍ध लग रहा था इसलिए इसकी गहनता से पड़ताल शुरू की गई. मृतक नाबालिग इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी इसी दौरान उसकी मुलाकात बृजेश कुमार प्रजापति से हुई. दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर प्यार हो गया. युवती ने भाई को ट्यूशन पढ़ाने का बहाना कर बृजेश की नौकरी भी खुद के घर पर लगवा दी.

इस दौरान दोनों आसानी से घर पर ही मिल लिया करते थे. ऐसा ही कुछ 28 मई को भी हुआ. बृजेश युवती के घर पर आया था और इसी दौरान युवती का पिता भी वहां पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक अवस्‍था में देख लिया. इसके बाद पिता ने पहले युवक को वहां से भगा दिया और बाद में युवती की देशी तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

स्‍थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. इस दौरान आरोपी फिर घर पहुंचा और बताया कि वो खेत में गया था वापस आया तो बेटी की हत्या की जा चुकी थी. पुलिस ने मामले में जांच की तो सच सामने आ गया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =