Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लोन बांटने के नाम पर बैंक पर फर्जीवाडे का आरोप लगाया

मुजफ्फरनगर। एक ग्रामीण ने लोन बांटने के नाम पर बैंक पर फर्जीवाडे का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। सूत्रो के अनुसार थाना सिखेडा क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जटमुझेडा निवासी रामपाल ने प्रधानमंत्री व बैंकिग लोकपाल तथा बैंक के हैड ऑफिस देहरादून को भेजे गए शिकायती पत्र मे आरोपित किया कि बैंक शाखा ने कोविड-19 महामारी में सरकारी लोन योजना के नाम पर बैंक शाखा द्वारा फर्जी लोन खाते खोलकर लोन की रकम गबन कर ली है।

गांव जटमुझेडा निवासी रामपाल पुत्र शेरसिह ने आरोप लगाया कि उसका बैंक खाता गांव मे ही स्थित बैंक शाखा मे खुला है। ग्रामीण रामपाल का आरोप है कि बैंककर्मियो ने कोविड-19 महामारी खाता खोलकर उसका लोन स्वीकृत कर दिया

जबकि उसने लोन के लिए आवेदन भी नही किया था। पीडित व्यक्तियो ने इस पूरे मामले की जांच पडताल कराकर आरोपितो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 8 =