Barabanki News: ‘शोषित वंचित समाज सम्मेलन’ में पहुंचे Asaduddin Owaisi, मुसलमानों से एकजुट होने की अपील
Barabanki News: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi ने अपने बाराबंकी दौरे पर Muslim community को लुभाने के लिए सिर्फ BJP Government ही नहीं, बल्कि मुस्लिम के मुद्दों पर गैर-बीजेपी दलों के रवैए को लेकर भी सवाल खड़े किये।Asaduddin Owaisi ने कहा उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को जो तमाम शिकायतें हैं उस मर्ज की दवा हमारे पास है। उसकी दवा न समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पास है न ही बीजेपी सहित अन्य पार्टियों के पास है।
#Barabanki हम मोदी जी और BJP को बताना चाहेंगे कि आपने जिस तरह किसानों के लिए 3 कृषि कानूनों को वापस लिया, हम आपसे मांग करते हैं कि CAA कानून को भी वापस लिया जाए। CAA कानून संविधान के खिलाफ है, मज़हब की बुनियाद पर कानून नहीं बनाया जा सकता: @asadowaisi pic.twitter.com/sagKxUGIL5
— News & Features Network (@mzn_news) November 21, 2021
रामनगर विधानसभा क्षेत्र के Bhawanipur में आयोजित ‘शोषित वंचित समाज सम्मेलन’ कार्यक्रम में शिरकत करने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे। यह पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी सरकार ही नही बल्कि मुस्लिम के मुद्दों पर गैर-बीजेपी दलों के रवैए को लेकर कई सवाल खड़े किये।
ओवैसी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने मुस्लिमों को बर्बाद करने की पॉलिसी बनाई है। कुरेशी और अंसारी बिरादरी के हजारों लोग पूरी तरह से बेरोजगार हो गए क्योंकि स्लॉटर हाउसेस को बंद कर दिया गया और बिजली के दामों में बढ़ोतरी की गई। जिससे अंसारी बिरादरी भी बेरोजगारी के रास्ते पर निकल पड़ी।
ओवैसी ने मुसलमानों से एकजुट होकर अपने समाज के नेता को शक्तिशाली बनाने की अपील की। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में बाप बेटे उनकी वोट के बदौलत मुख्यमंत्री बने। देश में मुसलमान 19 परसेंट होने के बावजूद भी आज उसकी गिनती कहीं नहीं होती। क्योंकि गलती हम लोगों ने की है मुसलमानों की वोट लेकर लोग मुसलमानों को भूल जाते हैं लेकिन इस बार मुसलमानों को गलती नहीं करनी चाहिए अपनी समाज को जोड़िए और अपने समाज के नेता को शक्तिशाली बनाइए ।
ओवैसी ने कहा कि मुसलमान होकर तुम नहीं देख रहे हो। प्रदेश में ठाकुरों की क्या हिम्मत है, ब्राह्मणों का बोल-बाला है तो वहीं जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने यादवों को आगे बढ़ाने के लिए क्या कुछ नहीं किया और बीजेपी सरकार (BJP Government) मुसलमानों को दबाने में लगी हुई है। क्योंकि जब कोई झगड़ा फसाद होता है तो थानों में मामले को नहीं आपके मजहब को देखकर फैसले लिए जाते हैं। अब भी वक्त है मुसलमानों को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी चाहिए। तुमने बहुत बार दूसरों के लिए वोट दिया है।
ओवैसी ने कहा कि बाराबंकी के मुसलमानों क्या तुम जानते नहीं हो कि तुम्हारे जिले के बेनी प्रसाद वर्मा ने कुर्मियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी जिंदगी लगा दी। आज कुर्मियों की क्या अहमियत है तुम्हें पता नहीं है क्या। कुछ लोग फिर तुम्हारे बीच आएंगे और कहेंगे कि यह इलेक्शन जिंदगी और मौत का इलेक्शन है।

