वैश्विक

Bihar News: अफगानिस्तान में जो काम तालिबान कर रहा है, वही काम भारत में आरएसएस कर रहा है: जगदानंद सिंह

Bihar News :  राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) को ही तालिबान कह दिया। अपने तर्क में वे कहते हैं कि अफगानिस्तान में जो काम तालिबान कर रहा है, वही काम भारत में आरएसएस कर रहा है। वह राजधानी पटना में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस का गंदा दिमाग यहां की संस्कृति को बांट रहा है। लोगों को हिंसा करने के लिए उकसा रहा है। उनके बयान पर हंगामा मच गया। बयान के बाद मचे हंगामा और विरोधियों के हमले से आरजेडी उनके बचाव में उतर आई। पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जगदानंद सिंह का बयान कहीं से गलत नहीं है। उनके कहने का अर्थ यह है कि आरएसएस भी हमेशा देश में बांटने का काम करता है।

जगदानंद ने कहा कि तालिबान को धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए जाना जाता है। बताया कि भारत में आरएसएस भी यही काम कर रहा है। पूछा कि तब तालिबान और आरएसएस में अंतर कहां है? कहा कि “तालिबान एक नाम नहीं बल्कि संस्कृति है जो अफगानिस्तान में है। भारत में आरएसएस तालिबानी है और कुछ नहीं है। दोनों एक ही चीज हैं।” उन्होंने कहा कि “संघ चूड़ी बेचने वालों, पंक्चर बनाने वालों को मारता पीटता है। हमें इन लोगों को रोकना होगा। इनके खिलाफ आगे आना होगा।”

उनके इस बयान पर हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो जिस माहौल में रहता है, वैसा ही सोचता है। पार्टी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि “आरजेडी जिस संस्कृति का दल है, उसके शब्द भी वैसे ही निकल रहे हैं। कहा जगदानंद से ऐसी उम्मीद नहीं थी, लेकिन जो जिन लोगों के साथ रहेगा, वह वैसा ही गुण पाएगा।”

सत्ताधारी जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि “जगदानंद बाबू डिरेल्ड हो गए हैं। लंबे समय से पार्टी में टार्चर किया जा रहा है। कभी तेजस्वी तो कभी तेज प्रताप के कारण टॉर्चर हो रहे हैं। उनकी बयानबाजी इसी का नतीजा है।”

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =