उत्तर प्रदेश

Barabanki News: देवा थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Barabanki News: बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश मौके से फरार हो गये। जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर एसपी समेत बाकी पुलिस आलाधिकारी पहुंचे और वारदात की जांच पड़ताल में जुट गये हैं।

पूरी वारदात जनपद बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में स्थित नुमाइश मैदान में हुई है। जहां वीरेंद्र यादव नाम के एक शख्स को देवा मेला नुमाइश ग्राउंड में अज्ञात बदमाश ने गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश युवक को गोली मारकर मौके से फरार हो गये। वहीं वारदात की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिये सीएचसी देवा में भर्ती कराया।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक सरैया जश्नारा का निवासी बताया जा रहा है। वहीं वारदात की जानकारी मिलने पर बाराबंकी के एसपी अनुराग वत्स समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

वहीं बाराबंकी के एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि विजेंद्र नाम के शख्स को लगी गोली थी। जिसकी जानकारी मिलने पर थाना देवा की पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

घायल को सीएचसी भेजा गया, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। साथ ही घटना के खुलासे के लिये स्वाट और थाना देवा की टीम को लगाया गया है। पुलिस जल्द ही इस वारदात का खुलासा करेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20932 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =