उत्तर प्रदेश

Bareilly News: धमीपुर गांव में एक कार को रास्ता देने के चक्कर में हाईटेंशन लाइन से टकरा गई बैंड

Bareilly News बारात चढ़त के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. गुरुवार शाम को हाफिजगंज थाना क्षेत्र के धमीपुर गांव में एक कार को रास्ता देने के चक्कर में बैंड हाईटेंशन लाइन से टकरा गई. इस हादसे में लाइट उठाने वाले दो किशोरों की करंट लगने से मौत हो गई. इस हादसे में चार अन्य झुलस गए. सभी का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

दरअसल, धमीपुर निवासी रामपाल की बेटी की बारात इज्जतनगर थाने के मोरनिया गांव से आई थी. बारात के लिए हाफिजगंज के ही राजघाट से शहनाज बैंड को बुक किया गया था. रात 11 बजे बैंड की धुन पर थिरकते बराती दुल्हन के घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पुलिया के संकरे रास्ते पर सामने से कार आ गई. कार को रास्ता देने के लिए बैंड को किनारे किया तो उसका ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से छू गया. इससे बैंड के साथ ही उस तार में भी तेज करंट उतर आया, जिसके सहारे लड़के लाइटें लेकर चल रहे थे.

हादसे में बग्घी चालक नन्हेलाल के साथ ही लाइट उठाने वाले पांच किशोर झुलस गए. सभी को एंबुलेंस से नवाबगंज सीएचसी भेजा गया, वहां सचिन पुत्र प्रेमशंकर को मृत घोषित कर दिया गया. दूसरे किशोर सचिन पुत्र सतीश को नवाबगंज के ही निजी अस्पताल में मृत घोषित किया गया. नन्हेलाल का नवाबगंज सीएचसी में इलाज चल रहा है. पवन, अनिल और सनी को बरेली रेफर किया गया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 8 =