उत्तर प्रदेश

Bareilly Police News: गर्दन  काटने की धमकी देने वाला आरोपी नासिर गिरफ्तार

Bareilly Police News:  नूपुर शर्मा को गर्दन  काटने की धमकी देने वाले आरोपी नासिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपी नासिर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी, जिसके बाद यह एक्शन हुआ है.

आरोपी नासिर ने वायरल वीडियो में नूपुर शर्मा को धमकी दी थी. इसके बाद फरीदपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. दरोगा नरेश ने खुद वादी बनकर आरोपी नासिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. नासिर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप हैं और उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई है.

 मोहल्ला कस्सावान निवासी नासिर ने लोगों से बातचीत के दौरान नुपुर शर्मा को गालियां दी थी और उनका गर्दन  काटने की धमकी दी थी. वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जिसके बाद बरेली की पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

 बीते दिनों वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग को लेकर एक टीवी डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनकी आलोचना हुई. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + eleven =