उत्तर प्रदेश

Bareilly News: मोहब्बत में लुबना बन गई आरोही, हिंदू लड़के से रचाई शादी, शादी कराने वाले पंडित ने भी जताया जान का खतरा

Bareilly News: इंटरमीडिएट की मुस्लिम छात्रा को हिंदू लड़के से मोहब्बत हो गई. जिसके बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया और हिंदू रीति रिवाज से शादी करके लुबना से आरोही बन गई. वहीं अब छात्रा को उसके परिवार से जान का खतरा है.

जिस वजह से उसने वीडियो वायरल कर पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है. मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ियां और पैरों में बिछिया पहने हुए ये लुबना है जो अब आरोही बन गई है. दरअसल, लुबना और बॉबी दोनों एक ही मोहल्ले में रहते हैं दोनों के घर आस पास में है.

दोनों एक दूसरे से कई सालों से मोहब्बत करते है.  20 मई को दोपहर 3 बजे घर से निकल आए और फिर इन दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति रिवाजों से शादी कर ली.

लुबना अब आरोही बन गई है. लुबना का कहना है कि उसे इस्लाम धर्म पसंद नहीं है. वहां पर तीन तलाक और हलाला होता है, जिस वजह से उसने बुर्का और हिजाब को त्याग दिया. आरोही का कहना है कि उसकी जान को खतरा है. उसके परिवार वाले उसे और बॉबी को जान से मार देंगे. जिस वजह से उसने वीडियो वायरल करके पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

आरोही और बॉबी की शादी कराने वाले पंडित केके शंखधार का कहना है कि दोनों जब मेरे पास आए तो मैंने देखा कि दोनों बालिग और अपनी मर्जी से शादी की है. हमने आर्य समाज रीति रिवाजों से दोनों का विवाह करवा दिया है. पंडित जी का कहना है कि दोनों बच्चों के साथ-साथ मेरी जान को भी खतरा है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21403 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =