उत्तर प्रदेश

Basti News: रामजानकी मार्ग प श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, एक दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

Basti News: दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर राज पब्लिक स्कूल खुशहालगंज के सामने मंगलवार की रात 8 बजे करीब कार व टैक्टर ट्राली की टक्कर (car aur tractor trolley ki takkar) से ट्राली पलट गई, जिस पर सवार एक दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल (severely injured ) हो गये।

मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी और स्थानीय जनता के सहयोग से सभी घायलों को एम्बुलेंस (Ambulance) से सीएचसी बहादुरपुर कलवारी भेजा।

मंगलवार को कलवारी थाना क्षेत्र के तिंसाहे गांव निवासी जियालाल यादव नया टैक्टर खरीदने पर गांव के करीब 54 लोग के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर अयोध्या दर्शन के लिए गये थे। मंगलवार को रात में अयोध्या (Ayodhya) से वापस आते समय रामजानकी मार्ग राज पब्लिक स्कूल खुशहालगंज के पास पहुंचे ही थे की सामने से आ रहे कार सवार व टैक्टर ट्राली की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर से ट्राली पलट गई। जिससे ट्राली मे सवार श्रद्धालुओ को गम्भीर चोट आई।

सूरज (16 वर्ष ), राजेश यादव (32 वर्ष), महेश (25 वर्ष), विशाल (15 वर्ष), अनारा देवी (45 वर्ष), पंकज (25 वर्ष), विमला (18 वर्ष), शान्ति देवी (45 वर्ष), मालती (50 वर्ष) घायल हो गये। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज त्रिपाठी ने सभी घायलो को सरकारी गाड़ी वा एम्बुलेंस से सीएचसी बहादुरपुर (CHC Bahadurpur) कलवारी भेजा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − two =