Delhi: गिरफ्तार किए हिंदू सेना के पांच आरोपी-ओवैसी के मकान में तोड़फोड़
राजधानी Delhi के अशोका रोड स्थित एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के सरकारी बंगले में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में हिन्दू सेना से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने असदुद्दीन ओवैसी के घर के बाहर लगे नेमप्लेट और ट्यूबलाइट को नुकसान पहुंचाया। दिल्ली पुलिस के डीसीपी दीपक यादव ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उन्होंने तोड़फोड़ करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी पूर्वी दिल्ली के मंडोली इलाके के रहने वाले हैं।
